
लोकसभा चुनाव में भाजपा ने रखा 400 पार का लक्ष्य,केन्द्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओ को दिया जीत का मंत्र
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- गुरुवार को फरेन्दा विधान सभा के तीन मंडलो मे केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की। केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओ मे जोश भरते हुए जीत का मंत्र दिया।
बृहस्पतिवार को केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी फरेन्दा विधान सभा के फरेंदा दक्षिणी मंडल मे परमेश्वर सिंह मेमोरियल स्कूल , फरेन्दा उत्तरी मंडल के भगत नगर परसिया और धानी मंडल के धानी कार्यालय पर कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव मे जीत का मंत्र दिया। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि चुनाव मे बूथ लेवल के कार्यकर्ताओ का अहम रोल है। पन्ना प्रमुख, बूथ अध्यक्ष और वन टेन कार्यकर्ताओ का एक ही उद्देश्य होना चाहिए कि चुनाव मे अधिक से अधिक मतदान हो। मोदी सरकार और योगी सरकार की कल्याणकारी योजनाओ और कार्यक्रमो के सम्बन्ध मे मतदाताओ को ठीक ढंग से मंडल और बूथ स्तरीय कार्यकर्ता ही समझा सकते है।उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश मे 80 सीटो का लक्ष्य पाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्त्ता को भाजपा सरकार मे योजनाओ का लाभ पाने वाले लाभार्थी के घर जाकर उन्हे पार्टी की नीतियो और योजनाओ की जानकारी दे।
इस लिए मंडल और बूथ का दायित्व बड़ा है।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि हम सभी भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता राष्ट्र के विकास को समर्पित पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगामी लोक सभा चुनाव में विजयी पताका लहराएंगे। विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब हम आगामी चुनाव मे 400 के पार सीट जीतकर आएंगे।
बैठक मे लोक सभा प्रभारी राम जीयावन मौर्य, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व विधायक शिवेन्द्र सिंह चौधरी,लोक सभा संयोजक अरुण शुक्ल,मंडल अध्यक्ष डब्बू सिंह, विवेका पाण्डेय, ओमप्रकाश पटेल, मंडल अध्यक्ष बिनोद प्रजापति ,वीरेंद्र चौहान, राघवेन्द्र जायसवाल, कुंवर पाल सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : मनरेगा में धांधली का कमाल,खरीफ़ के मौसम में उगाई जा रही रबी की फसल